राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयपुरपुरी चोपड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र की शैक्षणिक प्रकृति का प्रदर्शन रामनगर

राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयपुरपुरी चोपड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र की शैक्षणिक प्रकृति का प्रदर्शन_
न्यूज़:_ रामनगर_
आज दिनांक 19_ 11_ 2025 को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र की शैक्षिणिक प्रगति का प्रदर्शन कर आंगनबाड़ी मेले के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयपुरी चोपड़ा में नन्हे मुन्ने बच्चों को छोटी-छोटी गति विधियो के माध्यम से उन्हें जागरूक करने का कार्यकर्म किया गया जिसके माध्यम से नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी तुतलाती आवाजों में कहानी, कविताएं सुना कर सबका मन मोह लिया! आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर गीता आर्य ने अपने संबोधन द्वारा भावगीत, कहानी, अक्षर ज्ञान, बच्चों में पढ़ाई की लगन, उनके उठने बैठने तथा खाना खाते समय स्वच्छता का ध्यान रखना आदि छोटी छोटी बातों का बोध करा कर बच्चों में एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया, बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया तथा बच्चों के क्रियाकलापों से संबंधित जानकारी दी गई!

यह मेला बाल विकास परियोजना रामनगर की आंगनवाड़ी की सुपरवाइजर गीता आर्य, रजनी जी, सीमा जी, मोहनी जी, सुमन जी, संतोष जी, प्राथमिक विद्यालय उदय पुरी चोपड़ा के प्रिंसिपल श्री जयपाल जी प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से श्री अब्दुल रहीम और जुल्फिकार अली द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी मेहनत और लगन से प्रयास किया गया!
इस आंगनवाड़ी बाल मेले में सम्मानित अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा इस रंगारंग कार्यक्रम का आनंद भी लिया!
अंत में मिठाई वितरण कर सभी बच्चों एवं अभिभावकों को, कार्यक्रम के सभी अधिकारियों ने तथा प्रेम जी फाउंडेशन के श्री अब्दुल रहीम जी ने सबका धन्यवाद करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *