{
“title”: “ललितपुर में लव मैरिज के बाद युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या”,
“content”: “उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक ने लव मैरिज के छह साल बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे कोतवाली बुलाया था। कोतवाली पहुंचते ही युवक ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इलाज के लिए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।”
}
