
वन विभाग की भूमि पर चला बुलडोजर अतिक्रमण हटाने पहुंचा पुलिस प्रशासन , चपे चपे पर कड़ा पहरा* ,*नहीं जाने दिया सोशल मीडिया कर्मियों को रामनगर/ नैनीताल*__ राज्य सरकार ने स्पष्ट कहा है कि जहां-जहां लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है वहां की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, डेमोग्राफी चेंज से जुड़े मामलों पर सरकार की निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी! राज्य सरकार के अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड की डेमोग्राफी चेंज रोकने के संकल्प को जारी रखते हुए नैनीताल के एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने अभियान की कमान संभालते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा? जानकारी के मुताबिक पुछडी क्षेत्र में घुसपैठियों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मस्जिदे ,मजारे, मदरसे पके मकान तक बनाए हुए थे

!मौके पर आज सुबह एडीएम विवेक राय, डीफऔ प्रकाश आर्य, एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी व अन्य अधिकारियो के साथ अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई, ग्राम पूछडी क्षेत्र में वर्षों से वन भूमि पर अवैध कब्जा करके वन भूमि पर लंबे समय से लोग खेती कर रहे थे? आज रविवार सुबह से ही पुलिस बल बड़े एक्शन मूड में दिखाई दे रही थी अतिक्रमणकारियो को पहले ही नोटिस थमा कर सचेत कर दिया गया था, आज सुबह होते-होते भारी पुलिस प्रशासन के आला अफसर जेसीबी मशीनों के साथ रामनगर के पुछडी क्षेत्र में *रिजर्व फॉरेस्ट*

पर चिन्हित कब्जों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए पुलिस की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया, एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में अवैध निर्माणो को एक-एक कर ध्वस्त किया गया?किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तेनादी कर दी गई थी, सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही थी की कही भड़काऊ या अफवाहें फैलाने वाली पोस्ट ना डालें, इस तरह की पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी, अभियान पूरा होने तक पूरा क्षेत्र अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया है?लोगों में भारी रोष व्याप्त है ऐसी ठंड में लोग जाएं तो जाएं कहां किस से फरियाद करें, अपनी खून पसीने की कमाई को ध्वस्त होते देख जब

लीड इंडिया टीवी के ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा ने लोगों से बात की तो सबकी आंखें नम हो गई? बेबसी उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रही थी?

*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
