
न्यूज़_ हल्द्वानी गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी
रामनगर /हल्द्वानी मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी मंडी परिसर के पास मंडी के निकट एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, बताया जा रहा है कि दोनों की पत्थर से कुचल का निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है,

एसपी सिटी मनोज कतयाल ने अवगत कराया है कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटे होने की वजह से उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है, जबकि उन दोनों के पास से पहचान पत्र (आईडी) के आधार पर उनकी पहचान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है?

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में अपरहा तफरी मच गई, मौके पर एसपी सिटी मनोज कतयाल,सीओ अमित कुमार के साथ कोतवाल विजय मेहता सहित भारी तादाद में पुलिस बल घटना पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है पुलिस जांच से पर्दा उठाने की कोशिश में जुटी हुई है

एसपी सिटी ने बताया कि जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा करके अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा? किसी भी अपराधी को बकशा नहीं जाएगा, पुलिस जीरो टॉलरेंस पर काम करके प्रदेश को अपराध मुक्त करने में जुटी हुई है?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
