बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षणराप्ती व गोर्रा नदी के किनारे बसे गांवों का लिया जायजा, स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश ब्रह्मपुर, गोरखपुर।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण
राप्ती व गोर्रा नदी के किनारे बसे गांवों का लिया जायजा, स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
ब्रह्मपुर, गोरखपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ब्रह्मपुर डॉ. ईश्वर लाल ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने राप्ती नदी के छितहरी, भरकछा तथा गोर्रा नदी के भंवरी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जलभराव वाले स्थानों का अवलोकन किया तथा संभावित स्वास्थ्य जोखिमों का आकलन किया। टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और संक्रामक रोगों की आशंका को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी प्राप्त की।
#LeadIndiaTVNews #Gorakhpur #Brahmpur #FloodUpdate #FloodAffectedArea #HealthDepartment #CMOGorakhpur #DrRajeshJha #DrIshwarLal #PublicHealth #HealthInspection #FloodRelief #Monsoon2026 #RaptiRiver #GorraRiver #UttarPradesh #GhanshyamDube #LeadIndiaTV #BreakingNews #HealthAler

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *