राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 4:20 पर हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर पहुंची , सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 4:20 पर हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर पहुंची , सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए, हल्द्वानी आगमन पर कैबिनेट मंत्री डा, धन सिंह रावत, राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेवा निर्मित) गुरमीत सिंह’, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून व्यवस्थापक बी मुरुगेशन, आईजी कुमाऊं मंडल रिद्धिम अग्रवाल, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पीचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ सहित अन्य ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया ?राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यहां के नौजवान युवाओं का सैना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा सदैव बना रहता है, इसके लिए वह तारीफे काबिल है, यह राज्य एवं देश के लिए गर्व की बात है!राष्ट्रपति मुर्मू ने विधायकों से भी आग्रह किया कि वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा के साथ प्रदेश के विकास और जन कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाएं उन्होंने आगे कहा कि जनता का और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास का बंधन तभी मजबूत होता है,

जब प्रतिनिधि सेवा भाव, निष्पक्ष गरीब अमीर का भेदभाव मिटाकर हर वर्ग के लिए प्रयत्नशील रहते हैं, जनता का विश्वास, विकास तथा एक छोर से दूसरे छोड़ के अंतिम व्यक्ति का विश्वास जीता जाए, तभी प्रदेश विकास की ओर बढ़ता है, और लोगों में विश्वास की भावना जागृत होती है?इसके उपरांत महामहिम राष्ट्रपति राजभवन नैनीताल की स्थापना दिवस के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु राज भवन नैनीताल के लिए रवाना हो गई, कल प्रातः बाबा नीम करौली के प्रसिद्ध मंदिर कैंची धाम के दर्शन करेंगी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगी,

अंत में राष्ट्रपति मुर्मू आर्मी हेलीपैड से ही दिल्ली के रवाना होगी, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की टीमे मार्गों पर जगह-जगह मुस्तैद की गई है, ताकि हर ऐसी असुविधा से बचा जा सके जो रास्ते मे अवरोध पैदा करती हैं

बिग ब्रेकिंग न्यूज़*__*ब्यूरो हैड नरेश *रामनगर से नरेश चोपड़ा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *