
कांग्रेस पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के विवादित बयान से भड़का सिख समुदाय*_*रामनगर*/ देहरादून में बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में पहुंचे हरक सिंह रावत ने *सरदार जी 12:00 बज गए* बयान पर सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया, प्रदेश में जगह-जगह सिख समुदाय ने प्रदर्शन कर पुतले फूककर नारेबाजी की, सिखों के खिलाफ बयान बाजी पर विभिन्न संगठनो ने लाल कुआं, काशीपुर सितारगंज, किच्छा, हल्द्वानी जैसे शहरों में हरकसिह रावत का पुतला दहन कर विरोध जताया?सिख समुदाय के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में विरोध होने लगा,

उत्तरांचल पंजाबी महासभा, गुरुद्वारा सिंह सभा तथा भाजपा मंडल द्वारा लाल कुआं में संयुक्त रूप से हरक सिंह रावत का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया जाने लगा, बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत को इस अभद्र टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?हरक सिंह रावत के विवाद के चलते कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बयान के बाद सिख समुदाय के बीच उत्पन्न विवाद को शांत करने के लिए हरीश रावत ने आढत बाजार स्थित गुरुद्वारा में संगत के *जोड़ा* *घर* तथा लंगर में सेवा की! इस दौरान उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर क्षमा भी मांगी,

उन्होंने कहा कि हमारे साथी हरक सिंह रावत से जो गलती हुई है उसके लिए मैं माफी मांगता हूं?गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, हरनाम सिंह, सतनाम सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी महामंत्री राजकुमार सेतिया, हेमंत, अशोक पाठक, हरीश नैनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे?हरक सिंह रावत के विवादित बयान पर दिल्ली में बैठे हाई कमान नाराज एवं सख्त दिखाई दिए, उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाई कमान ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर तलब किया है प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोंदियाल, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत,, करण मेहरा, प्रीतम सिंह को हाई कमान ने दिल्ली बुलाया है, बैठक में सिख समुदाय पर हरक सिंह राबत की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस खेमे में सरगर्मियां तेज हो गई है

इसलिए विस्तृत चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
