
नवी मुंबई से विशेष रिपोर्ट | लीड इंडिया टीवी न्यूज़ वरिष्ठ के कुमार : IPS अधिकारी पर हाईकोर्ट में रिट याचिका, अवैध निर्माण को लेकर CIDCO पर गंभीर आरोपनवी मुंबई शहर में अवैध निर्माण की समस्या खतरनाक स्तर तक पहुँच चुकी है। इस गंभीर स्थिति के पीछे सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CIDCO) के कुछ उच्च पदस्थ अधिकारियों की मिलीभगत और प्रशासनिक उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया गया है। यह आरोप Conscious Citizen Forum की ओर से के. कुमार नामक नागरिक संगठन प्रतिनिधि ने लगाए हैं।

इसी संदर्भ में, Conscious Citizen Forum की ओर से अधिवक्ता किशोर शेट्टी और सुधा थेवर के माध्यम से CIDCO के Central Vigilance Officer (CVO) एवं Controller of Unauthorised Construction पद पर कार्यरत वरिष्ठ IPS अधिकारी श्री सुरेश मेंगडे के खिलाफ माननीय बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका (Writ Petition St. No. 26221/25) दायर की गई है।याचिका में कहा गया है कि श्री सुरेश मेंगडे पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से नवी मुंबई ज़ोन में ही पदस्थ हैं, जो कि प्रशासनिक नियमों और विशेष रूप से सतर्कता (Vigilance) अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी सिद्धांतों के पूरी तरह विपरीत है। सतर्कता विभाग का मूल उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करना होता है, लेकिन एक ही स्थान पर इतने लंबे समय तक नियुक्ति बने रहना संदेह और नियम उल्लंघन को जन्म देता है।सबसे गंभीर आरोप यह है कि श्री मेंगडे के पास एक साथ दो अत्यंत संवेदनशील पदों का कार्यभार है—Central Vigilance Officer और Controller of Unauthorised Construction।याचिका में इसे स्पष्ट रूप से हितों के टकराव (Conflict of Interest) का मामला बताया गया है, क्योंकि एक ही अधिकारी के पास निगरानी (Inspector) और कार्रवाई (Enforcement) दोनों अधिकार केंद्रित हैं। इसी कारण नवी मुंबई में अवैध निर्माणों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।Conscious Citizen Forum के के. कुमार का दावा है कि इस दोहरे पदभार का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, नियमों का उल्लंघन और अवैध निर्माणों को मौन संरक्षण दिया जा रहा है। इसका सीधा असर नवी मुंबई के नियोजित विकास पर पड़ रहा है और आम नागरिकों की सुरक्षा तथा कानून के शासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।याचिका में हाईकोर्ट से निम्नलिखित मांगें की गई हैं—श्री सुरेश मेंगडे का नवी मुंबई ज़ोन से तत्काल स्थानांतरणCentral Vigilance Officer और Controller of Unauthorised Construction दोनों पद एक ही व्यक्ति को देने के निर्णय की न्यायिक समीक्षानवी मुंबई में अवैध निर्माणों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के आदेशदोषी एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाईConscious Citizen Forum ने स्पष्ट किया है कि यह याचिका किसी व्यक्तिगत द्वेष के तहत नहीं, बल्कि नवी मुंबई के नियोजित विकास, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून के सम्मान के उद्देश्य से दायर की गई है। संगठन ने यह भी कहा है कि नागरिकों के अधिकारों और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के लिए यह कानूनी लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी।
— लीड इंडिया टीवी न्यूज़, नवी मुंबई से विशेष रिपोर्ट
