सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध उत्तराखंड क्रांति दल : महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय महामंत्री एवं प्रभारी उत्तराखंड क्रांति दल की किरण रावत

सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध*_
उत्तराखंड क्रांति दल : महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय महामंत्री एवं प्रभारी उत्तराखंड क्रांति दल की किरण रावत ने जिला उत्तरकाशी नगर पालिका हाल में प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि हाल में ही हुए रजत महोत्सव पर सवालिया निशान उठाते हुए किरन रावत ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तक जिला उत्तरकाशी में दो महोत्सव एवं एक सहकारिता मेले का आयोजन करवाया गया जिसमें करोड़ों के बजट को मनमाने तरीके से खर्च किया गया, इसमें सभी व्यवस्थाएं बाहर के लोगों द्वारा करवाई गई यहां के लोगों की अपेक्षा कर उन्हें रोजगार से वंचित रखा गया,

यदि उत्तरकाशी में कोई भी महोत्सव कार्य कर्म किया जाता है तो यहां के स्थानीय कलाकारों को जगह अवश्य ही दी जाने चाहिए थी यहां के स्थानीय ठेकेदारों द्वारा महोत्सव के सारे कार्यों को संपन्न कराया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया, बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सभी बंदोबस्त उत्तराखंड के बाहर से बुलाए गए ठेकेदारों से कार्य करवाए गए, करोड़ों रुपए के बजट को ठिकाने लगाते हुए आपस में बंदर वाट की गई, जो कहीं ना कहीं मिलीभक्त की ओर इशारा करता है!
उत्तराखंड क्रांति दल इसका भरपूर विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि श्वेत पत्र जारी किया जाए ताकि पता चले की आपने अभी तक धारली आपदा प्रभावितों के लिए क्या मुआवजा राशि प्रदान की है, ये ही नहीं मलबे में दबे लोगों की वास्तविक संख्या का सही आकलन हो पाया है या नहीं!

इसके उपरांत किरन रावत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चौक उत्तरकाशी में अंकिता भंडारी प्रकरण में आए तथ्यों के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन कर भाजपा नेताओं के खिलाफ खुले आम आरोप लगाए, भाजपा सरकार को तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे देने चाहिए तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए !सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर भी इन सब पर मुकदमा किया जाना चाहिए?
उसके बाद हनुमान चौक धरने पर बैठे गोपीनाथ रावत को समर्थन देने के लिए कार्यकर्ता पहुंचे जो कि शहर में कूढे को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे थे_
इस अभियान को सफल बनाने के लिए जितेंद्र कुमार, सुरजीत राणा, मोहित, राजीव राणा, विकास मेहर, संतोष सेमवाल, अशीष पवार, जेठू लाल भारती, लोकपाल सिंह राणा, विष्णु पाल रावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे?
*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *