दिनदहाड़े खेत में गुलदार ने किया मजदूर पर हमला_ रामनगर/ पीरु मदारा__ बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे गांव के पास कीर्ति कुंज इलाके के पास खेत में रईस अहमद निवासी कटियापुर उम्र 45 साल खेतमे कीटनाशक दवाई डाल रहा था, अचानक झाड़ियां से निकलकर गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया

न्यूज़ दिनदहाड़े खेत में गुलदार ने किया मजदूर पर हमला_ रामनगर/ पीरु मदारा__ बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे गांव के पास कीर्ति कुंज इलाके के पास खेत में रईस अहमद निवासी कटियापुर उम्र 45 साल खेतमे कीटनाशक दवाई डाल रहा था, अचानक झाड़ियां से निकलकर गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया, अपने ऊपर अचानक हुए हमले से रईस अहमद घबरा गया

और जोर-जोर से चिल्लाने लगा! खेत में आसपास और मजदूर भी काम कर रहे थे, उनके द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार रईस अहमद को छोड़कर झाड़ियां में चला गया! गुलदार के हमले से रईस अहमद के सीने तथा हाथों में गहरी चोटो के निशान देखे जा सकते हैं, घायल रईस अहमद को उसके पड़ोसी द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपनी बाइक से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है! जहां उसका इलाज चल रहा है, बताया जा रहा था कि वन कर्मियों द्वारा इलाके में गुलदार की मौजूदगी की सूचना दे दी गई थी?

इस वारदात से दो दिन पहले बसई गांव में बस्ती के अंदर दो गुलदार घूमते हुए देखे गए थे! जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर सारिका का कहना है कि मरीज की हालत कंट्रोल में है और उसे इलाज दिया जा रहा है?

रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *