श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया अपना पुराना रिश्तेदाराना संबंध, भारत के खिलाफ मैच खेलने की लगाई अपील
पाकिस्तानी टीम ने ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध किया है कि वे भारत के खिलाफ यह मुकाबला जरूर खेलें। श्रीलंका इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है और उन्होंने कहा है कि अगर ये मैच नहीं होगा तो दोनों टीमों को नुकसान होगा।
