{
“title”: “कौशांबी में फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने हाईवे पर किया खतरनाक स्टंट, 6 लग्जरी गाड़ियों को पुलिस ने सीज किया”,
“content”: “उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रामवन गमन मार्ग पर फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों द्वारा लग्जरी गाड़ियों से हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के सार्वजनिक होते ही पुलिस ने कोखराज थाना क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए थार, सफारी, इनोवा समेत कुल 6 लग्जरी गाड़ियों को सीज कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की खतरनाक हरकतों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा बनी रह सके।”
}
