{
“title”: “अबू धाबी में रूस-यूक्रेन-अमेरिका के बीच शांति वार्ता, 314 कैदियों की रिहाई पर सहमति”,
“content”: “संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में 4 और 5 फरवरी को अबू धाबी में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच तीन पक्षीय शांति वार्ता हुई। अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्ता में महत्वपूर्ण सहमति बनी कि रूस और यूक्रेन दोनों अपने-अपने 157-157 युद्धबंदियों को रिहा करेंगे। इस समझौते से कुल 314 कैदियों की अदला-बदली संभव हुई है।”
}
