भारत और अमेरिका के मध्य ट्रेड डील के खिलाफ किसान संगठन, ट्रेड यूनियन कर्मचारी संगठन हड़ताल पर पंजाब बंद का ऐलान

ब्रेकिंग न्यूज़_ भारत और अमेरिका के मध्य ट्रेड डील के खिलाफ किसान संगठन, ट्रेड यूनियन कर्मचारी संगठन हड़ताल पर पंजाब बंद का ऐलान_ आज भारत अमेरिका डील के खिलाफ पंजाब में बनद का मिला-जुला असर देखने को मिला, कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर रहे लेकिन पक्के कर्मचारी सेवाएं मुहिया करवा रहे थे! कई जिलों में इसका मिला-जुला असर रहा बसें चलती रही, बाजार, बैंक खुले रहे हड़ताल में आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी समर्थन में उतरी, हालांकि पंजाब बंद से विभागो के काम_ काज पर धीमा असर पड़ा लेकिन पूरी तरह से बंद सफल नहीं हुआ! किसान और ट्रेड यूनियन पंजाब के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही है

वहीं पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PCPCL) महकमे के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का आह्वान किया, जबकि (PCPCL) ने चेतावनी भी जारी करके हड़ताल में शामिल रहने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकले जाने की बात भी कहीं!

संगरूर में( पीआरटीसी) और (PUNBUS) के डेली वेजेस कर्मचारियों ने आज सीएम का आवास घेरने की बात भी कही,लेकिन इसी बीच (PRTC) के कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसकी वजह से घिराव नहीं कर पाए किसानों तथा ट्रेड यूनियन की हड़ताल में आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं वहीं कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने पूरे देश में बनद का समर्थन करने की अपील की है?

कुल मिलाकर हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला?
लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *