
लुधियाना /पंजाब आप आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुडिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती साख से कांग्रेस बौखला गई है अब सरकार ने बच्चों की बेहतर शिक्षा, बिजली बिल माफ, सड़कों का निर्माण, विधवा एवं बुजुर्गों को पेंशन देने का वादा, मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं देकर जनता को राहत दी है इससे कांग्रेस खेमे में हलचल मची हुई है?

यही कांग्रेस के नेता पहले कहते थे कि आम आदमी पार्टी सरकार 6 महीने में ही धराशाई हो जाएगी, लेकिन नहीं हुई, अपने कार्यकाल में आम आदमी पार्टी के नेताओं की ईमानदारी, भ्रष्टाचार पर अंकुश, सरकारी दफ्तरों से दलाली, पुलिस की रिश्वतखोरी पर पाबंदी लगाकर राज्य में एक सुशासन रंगला पंजाब बनाने में कामयाब रही है?

आज कांग्रेस के खिलाफ आम आदमी पार्टी के मंत्रियों ने विधायकों सहित बैंड बजा कर कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बैंड बाजे वाली टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने लुधियाना में किया जोरदार प्रदर्शन_ आप कार्यकर्ताओं व विधायकों ने कांग्रेस प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के दफ्तर का किया घेराब_ आप आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुड़िया और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने राजा वडिंग के दफ्तर के बाहर बैंड बजाकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग वह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आप आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी हार से बौखला गई है

आम आदमी पार्टी का काम देखकर कांग्रेस को लग रहा है कि कांग्रेस अगला चुनाव (2027) भी हारने जा रही है इसी की बौखलाहट कांग्रेस पार्टी में देखने को मिल रही है इसी के चलते वे निंदनीय बयान बाजी कर रहे हैं?
हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि जब तक प्रताप सिंह बाजवा माफी नहीं मांगेंगे तब तक आम आदमी पार्टी कांग्रेस को घेरती रहेगी?
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुढ़िया ने आगे कहा कि हमारी पार्टी ने आम घरों के लोगों को विधायक बनायाहै, हम तो सेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं जिससे आम जनता अपनापन महसूस कर रही है एक परिवार के रूप में आम आदमी पार्टी का दामन थामे हुए सहयोग कर रही है, इसी कारण अब कांग्रेस नेता गिनती भूलने लगे हैं और अपने ही बनाए समीकरणो के जाल में उलझकर वेफिजूल हरकत करते नजर आ रहे हैं?
आम आदमी पार्टी सरकार ने अब 10 लाख बीमा करवाकर हर आदमी को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाया है जल्दी ही महिलाओं को ₹1000 महीना भी पेंशन के रूप में देने जा रही है? आम आदमी पार्टीने इसी मुद्दे पर चंडीगढ़ में प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी घर के बाहर भी प्रदर्शन कर चुकी है अब आम आदमी पार्टी जिला स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रही है?
दूसरी ओर प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि उन्होंने बैंड बाजे वालों का कोई अपमान नहीं किया था बल्कि उन्होंने मुहावरे के तौर पर सिर्फ एक मुहावरा कहा था कि बैंड बजा देंगे, इसके अलावा कुछ नहीं?, वे सभी धर्मो जातियों के लोगों का सम्मान करते हैं आगे भी करते रहेंगे?

अंत में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुड़िया ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को घेरती रहेगी और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है?
लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
