लुधियाना कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या__ पंजाब प्रांत में बढ़ते नशे से हजारों घर तबाह हो चुके हैं, हजारों जिंदगीया अंधेरे के गरत में समा चुकी है, लेकिन सरकार नसों पर प्रहार करने में, पंजाब को नशा मुक्त करने में सफल नहीं हो पा रही है

लुधियाना कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या__ पंजाब प्रांत में बढ़ते नशे से हजारों घर तबाह हो चुके हैं, हजारों जिंदगीया अंधेरे के गरत में समा चुकी है, लेकिन सरकार नसों पर प्रहार करने में, पंजाब को नशा मुक्त करने में सफल नहीं हो पा रही है नशे की जड़े हर घर में इतनी फैल चुकी है कि उन्हें काटना आम आदमी तो क्या सत्ता में बैठे सत्ताधारियों के वश की बात भी नहीं रही?

रविवार 15 फरवरी :: घटना शाम 4:00 बजे टंडारी खुर्द दीप कॉलोनी में रहने वाले सिकंदर चौहान उम्र 44 वर्ष व्यक्ति की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई! सिकंदर चौहान अपने बेटे उमेश चौहान के साथ दीप कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था उमेश की मां और पत्नी यूपी में रहती है!

शाम 4:00 बजे जब उमेश घर लौटा तो उसने भांग का नशा किया हुआ था नशे की हालत में दोनों बाप बेटे किसी बात को लेकर बहस करने लगे उन दोनों की बहस होते देख अड़ोस पड़ोस वालों ने उन्हें समझा बुझाकर अलग किया! लेकिन बेटे द्वारा अधिक नशा किये जाने से वह पिता से फिर बहस करने लगा बात इतनी बढी कि उसने पास पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता की गर्दन पर कई बार कर लहू लोहान कर दिया चेहरे पर चाकू से कई बार किया और पिता फर्श पर गिर पड़ा बेटा मौके से परार हो गया कुछ समय बाद जब लहू लुहान पिता का खून दरवाजे से बह कर कमरे से बाहर निकला तो लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी! तब आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

घटना की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट पुलिस थाने के एस एच|ओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चला कर उसके बेटे उमेश चौहान को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर आई! पूछताछ के दौरान इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि युवक ने काफी हद से ज्यादा नशा किया हुआ था जिससे उस युवक से ठीक से पूछताछ नहीं हो पा रही ! इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने लोगों को बताए की हमे जानकारी मिल रही है कि टंडारी खुर्द दीप कॉलोनी में रहने वाले सिकंदर चौहान अपने बेटे उमेश चौहान के साथ रहते थे शाम 4:00 बजे जब बेटा घर लौटा तो उसने भांग का नशा किया हुआ था नशे की हालत में दोनों बाप बेटे किसी बात को लेकर बहस करने लगे जिससे बेटे द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया? बाकी की सारी जानकारी युवक के नशा कम होने पर ही प्राप्त की जा सकती है?
लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *