एक युद्ध, नशे के विरुद्धपंजाब को नशा मुक्त बनाना ही मान सरकार का लक्ष्य_ लुधियाना/ मोगा_ आज मोगा के किल्ली चाहला गांव में अभियान के दूसरे चरण की मेगा रैली *युद्ध *नशे के विरुद्ध* आयोजित की गई जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने किली चाहला में पहुंचकर महारैली में शिरकत की?

बिग ब्रेकिंग न्यूज़_ एक युद्ध, नशे के विरुद्ध
पंजाब को नशा मुक्त बनाना ही मान सरकार का लक्ष्य_ लुधियाना/ मोगा_ आज मोगा के किल्ली चाहला गांव में अभियान के दूसरे चरण की मेगा रैली *युद्ध *नशे के विरुद्ध* आयोजित की गई जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने किली चाहला में पहुंचकर महारैली में शिरकत की?

इस महारैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवनत मान ने युद्ध नशे के विरुद्ध की महा रैली को संबोधित करते हुए लोगों की भीड़ को नशे से छुटकारा दिलाने की सौगंध खिलाई ! यह महारैली राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन और 2027 विधानसभा चुनाब के लिए निर्णायक लड़ाई का संकेत है कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया जिसमें ढेड लाख लोगों ने भाग लिया! इतनी बड़ी भीड़ को जुटाने के लिए पार्टी के विधायकों और हलका इंचार्ज को जिम्मेवारी दी गई थी!

भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकारे 2022 से पहले गाड़ियों में तस्करी कर नशा खोरी करवाती थी, पुलिस से साठगाठ करके नशा तस्करो को ना पकड़ने की हिदायत देते थे! उन सरकारों ने पंजाब के युवाओं को नशे का आदि बनाया, लेकिन जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई तब से नशे पर हमारी सरकार लगातार प्रहार कर रही है नशा छुड़ाओ केंद्र बनाए गए फिर तस्करों को पकड़ने का काम चरम सीमा पर किया जा रहा है?

सीएम मान ने आगे कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे वाला पंजाव बनाया, पिछली सरकार हर काम में अपनी हिस्सेदारी तय करके कमीशन लेते थे लेकिन हमारी सरकार आम आदमी पार्टी ने इनका हुका पानी सब बंद कर दिया जिससे यह पार्टिया बौखला गई है और हमारी पार्टी के खिलाफ अनाप-शनाप बयान बाजी करते नजर आ रहे हैं?

अंत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल तथा सिसोदिया ने इस महारैली को सफल बनाने के लिए सभी मंत्रियों सभी विधायकों तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का तथा रैली में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी?
लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *