
दिनदहाड़े व्यापारी से लूट_ लुधियाना /पंजाब_ आज सुबह 11:15 बजे जब पूरा बाजार ग्राहकों तथा राहगीरों से भरा हुआ था ठीक उसी समय लुधियाना के सेदा चौक इलाके में सनसनी फैल गई जब बेखौफ लुटेरे अपनी काले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर आए और व्यापारी को टक्कर मार कर उसकी स्कूटी गिरा दी, दुकानदार अपनी सफेद रंग की एक्टिवा से अपनी दुकान पर जा रहा था दुकानदार को सड़क पर गिर कर पैसों से भरा पर्स तथा हाथ में पहने सोने की अंगूठी छीनने लगे व्यापारी के विरोध करने पर लुटेरों ने केवल लूट की वारदात को ही अंजाम नहीं दिया बल्कि बर्फ तोड़ने वाले सूये(सूजे) से जानलेवा हमला भी किया?

सी,सी,टीवी फुटेज में कैद तस्वीरों में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि लुटेरे व्यापारी को गिराकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं!
देखने वाली बात यह है कि इतने बड़े व्यस्ततम भरे बाजार में लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं उस वक्त राहगीर भी पास से निकल रहे हैं किसी ने भी आगे बढ़कर दुकानदार कारोबारी को बचाने तथा लुटेरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई?

शहर में बढ़ती गुंडागर्दी, लूट की बारदातो तथा पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से व्यापारियों का गुस्सा सातवे आसमान पर है, लूट की वारदात से नाराज होकर व्यापारिक संगठन के प्रधान तथा स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन की सुस्त कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ! लोगों ने पुलिस प्रशासन पर मिली भक्तत का भी आरोप लगाया! दुकानदारो ने कहा जब दुकानदार ही सुरक्षित नहीं है तो आम राहगीर एवं जनता का क्या होगा?
प्रदर्शनकारर्यो ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा जाए ! व्यापारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है व्यापारिक संगठन का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा?
लुधियाना से नरेंश चोपड़ा की रिपोर्ट
