बरनाला में कांग्रेस की महारैली पंजाब बरनाल 2027 का शंखनाद

*ब्रेकिंग न्यूज़*__*बरनाला में कांग्रेस की महारैली*_ *2027 का शंखनाद*__*लुधियाना/ बरनाला/ पंजाब*__ आज कांग्रेस विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे सहित पहुंचे बरनाला, पंजाब जालंधर के सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पहले संबोधन में कहा कि_ पंजाबियों जाग जाओ और हम सब मिलकर पंजाब में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाओ!

राहुल पंजाब तथा पंजाबियों के दिल में बसते हैं राहुल जी बहुत पहले से किसानों, मजदूरों तथा पंजाबियों की लड़ाई लड़ रहे हैं! आज राहुल जी पंजाब आए हैं मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब कर्ज के दलदल में, गैंगस्टर वाद व नशो ने पंजाब को अपाहिज बना दिया है,

पंजाब की नजर उतारने के लिए राहुल गांधी जी आज बरनाला पधारे हैं राहुल गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे भी मौजूद हैं रैली में जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखविंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम राजेंद्र कौर विट्ठल, पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, अमृतसर से सांसद गुरजीत ओजला, राजा वेडिंग, भारत भूषण आशु, सुखपाल खेड़ा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद है इस रैली को कांग्रेस 2027 का शंखनाद मानकर देख रही है?

बरनाला रैली के मायने कुछ बातों से इस प्रकार समझे जा सकते हैं *मालवा क्षेत्र में पार्टी आधार मजबूत करने की कोशिश* *मनरेगा और किसान मुद्दों पर सीधी बात*, *पार्टी में एकीकरण एवं शक्ति प्रदर्शन, किसान आंदोलन के जरिए कुछ नया करने का संदेश*,

*2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज*? 2027 के विधानसभा चुनावो कि इस रैली को चुनावी अभियान की शुरुआत मानकर देख रही है?प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह, राजा वडिंग, प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा है कि यह रैली चुनावी बिगुल का काम करेगी! बरनाला मालवा क्षेत्र प्रमुख केंद्र है

जहां प्रदेश का सबसे बड़ा कृषि क्षेत्र माना जाता है इस क्षेत्र को आम आदमी पार्टी का मजबूत आधार माना जाता है लेकिन हाल ही में बरनाला उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की थी इसी को मध्य नजर रखकर कांग्रेस किसान, मजदूरो के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर मालवा की 69 सीटों पर अपनी नजर केंद्रित कर ना चाहती है? कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करने की कोशिश कर रही है और साथ ही भारत_ अमेरिका ट्रेड डील से किसानों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है,

राहुल गांधी ने इन मुद्दों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार आम आदमी पार्टी दोनों को घेरा?बरनाला की अनाज मंडी किसान, मजदूर आंदोलन का केंद्र मानी जाती है कांग्रेस खुद को किसानों का हितेषी बता कर आप और भाजपा को घेरकर 69 सीटो पर अपनी मजबूत पकड़ का संदेश देना चाहती है?

कांग्रेस रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं 12 मेटल डिटेक्टर गेट लगाकर लोगों को जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है?कांग्रेस में आपसी कलह की वजह से *डिनर डिप्लोमेसी* के जरिए एक जुड़ता का संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है! क्योंकि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पार्टी से निष्कासित कर दी गई थी तब से कुछ नेताओं में आपसी मतभेद देखे जा रहे हैं इस रैली से पूर्व प्रताप सिंह बाजवा ने *डिनर डिप्लोमेसी* की पहल करते हुए चरणजीत चन्नी, राजा वडिंग, तथा पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल सहित अनेक नेताओ को शामिल किया

ताकि आपसी मनमुटाप कम करके एक जूटता का संदेश दिया जा सके, राजा वडिंग ने इस गुटबाजी से इनकार करते हुए इसे मामूली मतभेद बताकर पार्टी की एकजुटता पर बल दिया?

*लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *