दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या पर आक्रोश, डॉ. तरुण रंजन पटनायक का कड़ा

दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या पर आक्रोश, डॉ. तरुण रंजन पटनायक का कड़ा बयान
दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में हुई तरुण की हत्या को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर विश्व सनातन हिंदू परिषद के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तरुण रंजन पटनायक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
डॉ. पटनायक ने कहा कि इस घटना से समाज में गहरी नाराज़गी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी समुदायों को आपसी प्रेम, सद्भाव और कानून के दायरे में रहकर जीवन जीना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की कट्टरता या हिंसा समाज के लिए घातक है और अगर कोई कानून व्यवस्था को चुनौती देगा तो उसे कानून के अनुसार जवाब मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *