
बिग ब्रेकिंग न्यूज़_ न्यूज़ घरेलू गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडरों के लिए पंजाब में मारामारी_
लुधियाना/ पंजाब_
“जंग तो खुद ही एक मसला है,जंग क्या मसलों का हल देगी*”!
खाड़ी देशों में मिनी वर्ल्ड वॉर(MiNi WARD WAR) इजरायल, ईरान के बीच होने के कारण बहुत कुछ प्रभावित हुआ है और आगे भी होने की आशंका है इसका असर एलपीजी तथा डीजल पेट्रोल पर भी देखने को मिलने लगा है! लुधियाना में एलपीजी कामर्शियल सिलेंडरों की कमी तथा सप्लाई बंद होने के कारण छोटे कारोबारी से लेकर बड़े कार्यबारियों में भय का वातावरण बनना शुरू हो गया है

,कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से रेडीफड वालो से लेकर होटलों तक पूरी इंडस्ट्रीज प्रभावित हो रही है? पंजाब के भिन्न-भिन्न शहरों में चंडीगढ़ गैस एजेंसी, अमृतसर में भी एजेंसी बंद कर दी गई है, लुधियाना जालंधर में लंबी-लंबी लाइने लगी हुई देखी जा सकती हैं!

सुनने को मिल रहा है की सिलेंडरो की ब्लैकमेलिंग मार्केटिंग की जा रही है ! ₹900 वाला सिलेंडर अब 1800 सो रुपए में मिल रहा है और कमर्शियल सिलेंडर के लिये 4000 रुपए वसूल किया जा रहे हैं! इस समस्या के चलते उधर बाजार में इंडक्शन चूलहो की डिमांड 50% बढ़ गई है?

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस की बुकिंग न होने से लोगों में डर व्याप्त है उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है बुधवार को गैस कंपनियों का सर्वर डाउन होने के कारण सिलेंडर बुक नहीं हो पाए?

बृहस्पतिवार की सुबह बुकिंग होने लगी कुछ समय बाद ही लोगों को फिर से बुकिंग करवाने में परेशानी आने लगी! एलपीजी एजेंसी के डीलर्स अरुण गुप्ता ने अवगत कराते हुए कहा की सप्लाई के लिए सेंट्रल लेवल पर पोर्टल तैयार किया गया है , अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों को पोर्टल पर जाकर अप्लाई करके अपना सिलेंडर बुक कराना है! अरुण गुप्ता ने आगे बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सीधे पोर्टल के माध्यम से की जा रही हैवहीं लुधियाना एलपीजी के प्रधान अरुण गुप्ता का कहना है कि हर एजेंसी में डोमेस्टिक सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है पोर्टल में बुकिंग शो नहीं होने की वजह से सिलेंडरों के डिलीवरी में परेशानी आई थी उन्होंने कहा कि पोर्टल में जैसे-जैसे बुकिंग शुरू हो रही है वैसे-वैसे कस्टमर को सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है उधर *डीसी हिमांशु जैन* का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों के लिए पैनिक ना हो, घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है सरवर में समस्या आने तथा बुकिंग का लोड बढ़ने के कारण ऐसा हुआ? बुकिंग का लोड कम होते ही सर्वर पर लोड काम हो जाएगा और सारी स्थिति स्वत: ही सामान्य हो जाएगी?
लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
