
रामनगर/उत्तराखंड नेशनल हाईवे 309 पर फिर एक हादसे ने मचाया हड़कम, तेज रफ्तार बना हादसे का कारण_रामनगर शहर अब हादसों का शहर है!होता है यहां कोई ना कोई हादसा!तेज रफ्तार की भेंट चढ़ता है यहां, कोई ना कोई बादशाह?रामनगर शिवलालपुर चुंगी के निकट रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार और जिप्सी की जोरदार टक्कर हो जाने से महिला पर्यटक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए? बताया जा रहा है की जिप्सी में सवार सभी पर्यटक फाटो जॉन से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जिप्सी में टक्कर मार दी इस हादसे में दो बाइक सवार भी चपेट में आ जाने के कारण एक बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है महिला पर्यटक के भी चोटे आ जाने के कारण इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां डॉक्टर की टीम इलाज में जुट गई है एक घायल बाइक सवार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है?सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है? नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव एवं लाप्रवाही की वजह से दिन प्रतिदिन हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं स्थानीय लोगों ने भी इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने तथा लोगों को हाईवे के नियमों में शक्ति बरसाने की मांग की है!*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*
