गुरुद्वारा साहिब में निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला, समारोह के दौरान मची अफरा-तफरी

गुरुद्वारा साहिब में निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला, समारोह के दौरान मची अफरा-तफरी
लुधियाना/पंजाब। उत्तराखंड के करणप्रयाग विवाद के बाद रिहा हुए निहंगों के स्वागत समारोह के दौरान मोहाली स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने निहंग बाबा जसदीप सिंह पर कथित रूप से हमला करने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, 16 जून को उत्तराखंड के करणप्रयाग में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में चार निहंगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के कुछ निहंगों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपने साथियों की रिहाई की मांग उठाई।
बाद में बड़ी संख्या में निहंग जत्थेबंदियों ने उत्तराखंड कूच का ऐलान किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर पर रोक दिया। वहां पुलिस और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद बातचीत के दौर चले और हरियाणा के मुख्यमंत्री **** की मध्यस्थता के बाद गतिरोध समाप्त होने की जानकारी सामने आई।
रविवार को चारों निहंगों की रिहाई के बाद मोहाली के गुरुद्वारा साहिब में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से बाबा जसदीप सिंह पर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद निहंगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी पिटाई किए जाने की भी सूचना है। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।
फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच जारी है।
रिपोर्ट: नरेश चोपड़ा, लुधियाना
#LeadIndiaTV #BreakingNews #Punjab #Ludhiana #Mohali #Gurudwara #Nihang #JasdeepSingh #Karnaprayag #Uttarakhand #SikhNews #LatestNews #IndiaNews #LeadIndiaTVPortal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *