
ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा*
कोतवाली रामनगर में अमन और शांति के लिए संपन्न हुई गोष्ठी और अमन शांति* का मुख्य उद्देश्य समझते हुए रामनगर में पुलिस क्षेत्र अधिकारी सुमित पांडे पर्यवेक्षण में रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में शहर के गणमान्य व्यापारी, सम्मानित नागरिक, तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया!गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समझाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार रामनगर सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार ने गंभीरता से विचार करते हुए दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न करना था

इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार ने गंभीरता से विचार करते हुए दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक सुरक्षित और हरसोलस के साथ संपन्न कराए जाने पर विचार रखें !इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकरी रामनगर सुमित पांडे ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों का असली आनंद तभी है जब समाज में शांति और सौहार्द के साथ-साथ हर व्यक्ति की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए, उन्होंने आगे कहा हम अपने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं !पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं यदि कोई भी व्यक्ति गुंडा, मवाली कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होगी, पुलिस का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा देना ही नहीं बल्कि जनता के साथ सहयोग करके भय मुक्त माहौल को भी बनाना है?

कोतवाल सुशील पांडे ने कहा कि पुलिस का मकसद यही है कि दीपावली का त्योहार खुशी और भाईचारे का प्रतीक है ताकि हर नागरिक निर्भय होकर इस त्यौहार को मना सके यदि फिर भी किसी तरह की कोई खामियां या संदेश पद गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें माहौल बिगड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी!कोतवाल ने आगे कहा कि नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि पटाखों का प्रयोग नियम अनुसार करें और आपसी भाईचारे का परिचय दें!संभ्रांत नागरिकों और सामाजिक संगठनों तथा व्यापारिक वर्ग ने भी पुलिस को पूरा सहयोग देने की बात कही और कहा कि रामनगर पुलिस ने हमेशा जनता के साथ मिलकर काम किया है और उनकी तत्परता व सहयोग भावना काबिले तारीफ है संगठनो के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिसका जनसंपर्क और सकारात्मक रवैया शहर में भरोसे और अमन का प्रतीक रहा है और पुलिस का यह रवैया जन सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है?आम जनता ने क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार की टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की कुशल सक्रियता से त्योहार का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहेगा!अंत में कोतवाल सुशील कुमार ने समस्त ग्रामीण, नगर वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा रामनगर पुलिस हमेशा जनता की सेवा में सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी! आओ हम सब मिलकर इस दीपावली के प्रकाश प्रेम को शांति के साथ मनाएं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी वाणी को विराम देता हू?*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट**ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा*
