रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट**ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा*

दुल्हन की तरह सजा बाजार* लो आ गई धनतेरस और दीपावली, दुल्हन की तरह सज गई दुकाने खरीदारी के लिए पलके बिछाए बैठे दुकानदार, सजी दुकाने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती हुई कह रही है आओ देवता तुल्य ग्राहक हम आपके लिए हीसजी है ग्राहक भी बड़ी बेसबरी से खरीदारी में जुटे हैं!मेंन बाजार पीरु मदारा चौराहा, किसान इंटर कॉलेज से लेकर चोपड़ा गांव कठीयापुर की ओर जाने वाली सड़कों पर सजी दुकाने कुतूहल का विषय बनी हुई है!धनतेरस और दीपावली पर नए-नए सामान की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है यहां पर आसपास के सभी ग्रामीणों से लोग आकर खरीदारी करते हैं इलेक्ट्रॉनिक का सामान, मिट्टी के दिए, पूजन सामग्री नए-नए डिजाइन के पीतल तांबे के बर्तन झालर, मालाये, इलेक्ट्रिकल लड़ईयां, फ्रिज, हीटर, वाशिंग मशीन से लेकर टीवी, एलसीडी पर विशेष ऑफर उपलब्धता की वजह से लोग बाजार से खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं दुल्हन की तरह सजा बाजार बहुत ही सुंदर दिखाई दे रहा है बच्चों के लिए तो सजा बाजार किसी मेले से कम नहीं, हंसी खुशी बच्चे भी खूब मनोरंजन कर रहे हैं?

ग्राहकों की बढ़ती भीड़ खरीदारी से मुनाफा बढ़ता देख दुकानदारों के चेहरो पर भी रौनक दिखाई दे रही है!लीड इंडिया चैनल लोगों से आग्रह करता है कि दीपावली के इस सुंदर पर्व को अमन और शांति के साथ संपन्न होने दे क्योंकि ये हमारा सनातन त्यौहार भगवान राम के 14 वर्ष के बाद अयोध्या पहुंचने के उपलक्ष में मनाया जाता है क्योंकि यह हमें सिखाता है कि अंधकार से प्रकाश की ओर सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है?लीड इंडिया चैनल सभी देशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देता है?
