रामनगर टेढ़ा रोड पर हाथी का आतक,* *वाहनों का किया पीछा,* लोग आए दहशत में

रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

रामनगर टेढ़ा रोड पर हाथी का आतक,

वाहनों का किया पीछा,

लोग आए दहशत में रामनगर जिम कॉर्बेट से सटे जंगलों में अक्सर जंगली जानवरों का आवागमन रहता है !

अक्सर जंगली जानवर आबादी के आसपास तक पहुंच जाते हैं, और जंगलों से सटे गांव में घुसकर इंसानों व फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं वैसे तो आए दिन हाथी जैसे विशालकाय जानवर नित्य प्रतिदिन उत्पात मचाते रहते हैं हद तो जब हो जाती है जब कोई विशाल हाथी इंसान के सामने आ जाए, जंगली हाथियों ने पूर्व में भी तांडव मचाया है जिसमें एक हाथी ने माता गर्जिया मंदिर की 40 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर में पहुंच कर उत्पात मचायाथा इससे पहले एक हाथी ने पेट्रोल पंप में घुसकर दीवारों को तोड़ दिया था इससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है!इस बार भंडार पानी मार्ग पर भी रविवार शाम एक विशालकाय हाथी के सड़क पर आ जाने से अपरा तफरी मच गई, 29 मार्च 2025 को नैनीताल जिले के रामनगर_ हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था?टेढ़ा गेट के नजदीक जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र में रविवार शाम एक विशालकाय हाथी रामनगर भंडार पानी मार्ग पर आकर उत्पाद मचाने लगा हाथी ने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, सड़क पर आने-जाने वाले पर्यटक तथा राहगीरों को भाग कर अपनी जान बचाने पड़ी! जान बचाने के लिए एक परिवार को अपनी कार सड़क पर ही छोड़कर पैदल ही विपरीत दिशा में भागना पड़ा, गनीमत यह रही कि किसी को शारीरिक हानि नहीं पहुंची?

प्रत्यक्षदर्शीऔ के मुताबिक शाम के वक्त कई वाहन टेडा गेट के पास से गुजर रहे थे जिनमें उनके परिवार के छोटे-छोटे बच्चे भी थे जो दहशत के कारण रोने लगे! जिप्सी चालक भी अपनी-अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए, करीब 10 मिनट तक सड़क पर एक विशालयक हाथी ने तांडव मचाया थोड़ी देर बाद वह खुद ही जंगल की ओर चला गया घटना की सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी? अधिकारियों ने पर्यटकों तथा वहां के रहने वाले लोकल लोगों से अपील की है कि रात के समय हॉर्न का प्रयोग ना करें और अपने वाहनों को धीमी गति से चलाएं तथा जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें?

*रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *