
बिग ब्रेकिंग न्यूज़_ ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा_
रामनगर/ पंजाब_
पंजाब में आम आदमी सरकार का क्रांतिकारी कदम
पंजाब में सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और क्रांतिकारी कदम उठाया पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कैशलेस योजना लॉन्च की, जिससे आरटीओ ऑफिस में चल रही दलाली से पंजाब के लोगों को राहत मिलेगी ,अब वाहनों के आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस सर्टिफिकेट से जुड़ी 56 सेवाएं घर बैठे ही सेवा सेंट्रो या पोर्टल से प्राप्त की जा सकेंगी, केजरीवाल ने अब लोगों को घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बनवाने का तरीका भी बतलाया इससे पंजाब के लोगों को दलाली से मुक्ति मिलेगी?

पंजाब में भ्रष्टाचार को रोकने का अपना फैसला लेते हुए अरविंद केजरीवाल तथा सीएम भगवंत मान ने कहा जो काम 75 साल पहले हो जाना चाहिए था आज वह काम आम आदमी पार्टी की सरकार को शुरू करना पड़ रहा है आज ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में दलाली एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी पंजाब के लोगों को अब ट्रांसपोर्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी !

पंजाब में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी ( AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरटीओ ऑफिस में ताला लगा दिया, ताला लगाकर चाबी को वहीं कूड़ेदान में फेंक दिया,! सरकार का दावा है कि इस कदम से ट्रांसपोर्ट विभाग में चल रही दलाली और रिश्वतखोरी खत्म होगी ,जनता को घर बैठे सुविधा मिलेगी! घर बैठे कैसे बनवाएं लाइसेंस का तरीका भी बताया कि आपको 10 76 पर कॉल करना है आपसे पूछा जाएगा कि आपको क्या काम कराना है प्रतिनिधि आपसे समय भी पूछेगा कि वह कितने बजे आपसे मिलने आए ,आप रात 10:00 बजे कहोगे तो वह सरकारी कर्मचारी रात 10:00 बजे फोटो कॉपी मशीन लेकर आपके घर पहुंच जाएंगे कर्मचारी तुरंत दस्तावेज कॉपी स्कैन करके अगले 10 दिन में आपका लाइसेंस देने कर्मचारी आपके घर पहुंच जाएगा?
पंजाब में आरटीओ ऑफिस में खलबली मची हुई है पंजाब में आरटीओ सेवाएं अब 1076 पर कैशलेस हो गई है ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, फिटनेस, परमिट ऑनलाइन पोर्टल या सेवा सेंट्रो से प्राप्त किया जा सकेंगे?
आम आदमी पार्टी के इस फैसले से लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है और लोग जमकर आम आदमी पार्टी की तारीफ भी कर रहे हैं? अब देखना यह है कि क्या वाकई यह कानून लागू होगा भी या केवल कागजों में कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह जाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा?
रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट
