नवी मुंबई में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई जग्गी पाटिल, शाह–छेड़ा गठजोड़ की अवैध बिल्डिंग ध्वस्त Lead India TV News व CCF की मुहिम रंग लाई नवी मुंबई |

नवी मुंबई में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई जग्गी पाटिल, शाह–छेड़ा गठजोड़ की अवैध बिल्डिंग ध्वस्तLead India TV News व CCF की मुहिम रंग लाईनवी मुंबई | संवाददाता – Lead India TV Newsनवी मुंबई में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। बिल्डर जग्गी पाटिल पर नुशरत रशीद खान की जमीन पर अवैध कब्जा करने और बिना अनुमति निर्माण कराने का आरोप था।सूत्रों के अनुसार, इस निर्माण में शाह और छेड़ा नामक व्यक्तियों का भी हाथ था, जो क्षेत्र में CNG पंप संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने जग्गी पाटिल के साथ मिलकर इस इमारत में अवैध निर्माण करवाया था।पीड़ित नुशरत रशीद खान तथा कांशियस सिटिज़ंस फ़ोरम (CCF) के अध्यक्ष के. कुमार ने इस गैरकानूनी गतिविधि का कड़ा विरोध किया। Lead India TV ने भी मामले को लगातार उठाया।लगातार जनदबाव, मीडिया रिपोर्टिंग और संस्था की कानूनी लड़ाई के बाद नवी मुंबई महानगरपालिका ने तत्काल एक्शन लेते हुए उक्त अवैध बिल्डिंग व अवैध बार–क्लब को ध्वस्त कर दिया।“सच की जीत हुई” — CCF अध्यक्षCCF अध्यक्ष के. कुमार ने कहा:> “यह आम नागरिकों की जीत है। अवैध निर्माण, कब्जा और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।”पीड़ित का बयाननुशरत रशीद खान ने कहा: “हमने सच के लिए लड़ाई लड़ी और जीत हुई। प्रशासन और मीडिया का धन्यवाद।”नवी मुंबई नगरपालिका की चेतावनीनवी मुंबई नगरपालिका अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर में अवैध कब्जा किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। लड़काई का संदेश साफ — नवी मुंबई में अवैध कब्जे नहीं चलेंगे

ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट नवी मुंबई सीबीडी बेलापुर महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *