एक नेता ऐसा भी: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं इंद्र सिंह रावत

एक नेता ऐसा भी: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं इंद्र सिंह रावत
रामनगर (उत्तराखंड)। राजनीति में नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे भी होते हैं जो जनता की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंद्र सिंह रावत ऐसे ही नेताओं में शुमार हैं, जो लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

हाल ही में इंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रामनगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं के रोजगार, मातृशक्ति सशक्तिकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

इस दौरान उन्होंने मोहान स्थित फैक्ट्री के निजीकरण के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही वर्षों से लंबित परिवहन बस डिपो के कार्य के शुरू होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इधर, भाजपा के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता इंद्र सिंह रावत का जन्मदिन भी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह का शुभारंभ कानिया से निकाले गए जुलूस के साथ हुआ, जो रामनगर मंडल, जाटव बस्ती, पीरूमदारा मंडल, पीपलसाना, मलधन चौड़ और आम पोखरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अनेक स्थानों पर केक काटकर समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर पीरूमदारा स्थित नीम करौली अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 47 यूनिट रक्तदान किया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. सिद्धार्थ एवं करण ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर इंद्र सिंह रावत को शुभकामनाएं दीं।
रक्तदान शिविर में युवा समाजसेवी बब्बू चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान छोरी, मोहन पाठक, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पाटकोट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित मोहन, शुभम, उत्तम, रजत, हरीश खंतवाल, नवीन टम्टा, प्रमोद, हरीश सहित अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रिपोर्ट: नरेश चोपड़ा, रामनगर

#InderSinghRawat #Ramnagar #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #BJP #BirthdayCelebration #BloodDonationCamp #YouthEmployment #WomenEmpowerment #RamnagarDevelopment #LeadIndiaTV #LeadIndiaTVNews #BreakingNews #UttarakhandNews #SocialService #PublicLeader #NareshChopra #RamnagarNews #BloodDonation #BJPLeader

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *