हनुमान जयंती पर CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हनुमान धाम, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद रामनगर/छोई

:हनुमान जयंती के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रामनगर क्षेत्र स्थित हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री धामी दोपहर लगभग 1:00 बजे हनुमान धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। इस दौरान हनुमान धाम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय जी और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया

तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।आचार्य विजय जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर यहां पधारकर हनुमान धाम परिवार को गौरवान्वित किया है।”मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि आज हनुमान जी महाराज की कृपा से मुझे इस पावन धाम में आने का अवसर मिला। मैं आचार्य विजय जी और समस्त हनुमान परिवार का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

”इसके पश्चात शाम 4:00 बजे से भव्य भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। श्रद्धालु भक्तगण भक्ति में लीन नजर आए।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।”इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, हल्द्वानी महापौर गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रियाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में हनुमान धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

विशेष धन्यवाद वरिष्ठ मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल का, जिन्होंने यह रिपोर्ट लीड इंडिया टीवी के ब्यूरो हेड नरेश चोपड़ा तक पहुंचाई। साथ ही सुरेंद्र श्रीवास्तव जी का भी आभार, जिनके माध्यम से यह खबर हजारों दर्शकों तक पहुंची।(रामनगर से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट)

:#HanumanJayanti #PushkarSinghDhami #HanumanDham #UttarakhandNews #RamNagarNews #ReligiousEvent #BreakingNews #LeadIndiaTV #Bhakti #HinduFestival #IndiaNews #Devotional

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *