
ब्रह्मपुर (गोरखपुर): चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक में गोर्रा नदी एवं फरेन नाला पर कटान निरोधक कार्यों का भूमि पूजन विधायक इंजीनियर सरवन निषाद द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विधायक ने बताया कि ब्रह्मपुर विकास खंड के अंतर्गत गोर्रा नदी के उपधवलिया राजधानी बंधा एवं जयरामकोल क्षेत्र में स्लेट बोर्डर पिचिंग के जरिए लगभग 430 मीटर लंबाई में कटान निरोधक कार्य कराया जाएगा,

जिसकी कुल लागत लगभग ₹5.94 करोड़ है।
इसी क्रम में फरेन नाला के नेकवार बोहाबार बंधे पर, काली मंदिर के सामने लगभग 300 मीटर में बोर्डर पिचिंग और प्रको पाईप कार्य कराया जाएगा, जिसकी लागत करीब ₹1.59 करोड़ निर्धारित की गई है। यह कार्य बाढ़ खंड गोरखपुर के ठेकेदार द्वारा कराया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर बाढ़ खंड के अधिकारी बी.पी.एन. बिहारी सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिजी सिंह, यशवंत सिंह, अंजू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस परियोजना से क्षेत्र में बाढ़ और कटान की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
रिपोर्ट: लीड इंडिया टीवी न्यूज, गोरखपुर संवाददाता
#GorakhpurNews #Brahmpur #ChauriChaura #SarvanNishad #FloodControl #RiverErosion #DevelopmentWork #UPNews #BreakingNews #LeadIndiaTV #Infrastructure #PublicWork #GroundBreaking #GorakhpurUp
