कैंची धाम स्थापना दिवस पर शर्मनाक घटना, दो पुलिसकर्मियों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप रामनगर / उत्तराखंड

कैंची धाम स्थापना दिवस पर शर्मनाक घटना, दो पुलिसकर्मियों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप
रामनगर / उत्तराखंड
विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली के पावन धाम कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक युवती से छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे। आरोप है कि उन्होंने एक होमस्टे संचालक के परिवार की युवती के साथ अशोभनीय व्यवहार किया तथा विरोध करने पर परिवार और स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता एवं मारपीट की।
मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी उधम सिंह नगर जिले से कैंची धाम मेले की ड्यूटी के लिए बुलाए गए थे। आरोपियों की पहचान अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस प्रशासन ने दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी है। निलंबन की कार्रवाई के साथ-साथ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि कानून सबके लिए समान है और ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी, अनुशासनहीनता या आपराधिक गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट : नरेश चोपड़ा, रामनगर

#BreakingNews #KainchiDham #NeemKaroliBaba #Ramnagar #Uttarakhand #PoliceMisconduct #KhakiSharmSaar #LeadIndiaTV #LeadIndiaNews #UttarakhandPolice #ViralNews #LatestNews #HindiNews #KainchiDhamMela #Justice #NewsUpdate #IndiaNews #RamnagarNews #TrendingNews #LeadIndiaTVNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *