
नाव चालक की लापरवाही से 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, वृंदावन में बड़ा हादसालुधियाना/मथुरा (वृंदावन): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया।जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के हिसार से आए 37 श्रद्धालु यमुना नदी में मोटरबोट की सवारी कर रहे थे। जैसे ही नाव बीच धारा में पहुंची, नाव चालक ने अचानक तेज रफ्तार कर दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

यात्रियों की चेतावनी के बावजूद नहीं मानी बातप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों ने बार-बार चालक से रफ्तार कम करने और नाव वापस मोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन चालक ने अपनी कुशलता का हवाला देकर उनकी एक नहीं सुनी।नाव उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, जहां यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य चल रहा था और पाटून पुल को हटाया जा रहा था। वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

पाटून पुल से टकराई नाव, पलटी और डूबे लोगतेज हवा और अनियंत्रित गति के कारण मोटरबोट लोहे के पाटून पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नाव असंतुलित होकर पलट गई। जान बचाने के प्रयास में सभी यात्री एक तरफ झुक गए, जिससे नाव डूब गई।इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। मृतकों में अधिकतर महिलाएं बताई जा रही हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारीघटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ड्रोन कैमरों की मदद से लापता लोगों की तलाश देर रात तक जारी रही।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुखइस दर्दनाक हादसे पर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।⚖️ लापरवाही पर होगी कार्रवाईप्रशासन ने पाटून पुल हटाने वाली टीम के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, नाव चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मृतकों के नामकविता रानी (49)चरणजीत (40)रिकेश गुलाटीमधुर बहलआशा रानीपिंकी बहल (38)अंजू गुलाटीईशान कटारियामीनू बंसलसपना हंस (55)
रिपोर्ट: नरेश चोपड़ा, ब्यूरो हेड, लुधियाना (Lead India TV)
Hashtags:#BreakingNews #VrindavanAccident #MathuraNews #BoatAccident #YamunaRiver #IndiaNews #NDRF #UPNews #Tragedy #SafetyNegligence #LeadIndiaTV #NareshChopra #BigBreaking #RescueOperation #PrayForVictims
