
पंजाब में ‘आप’ को एकजुट रखने की कवायद, लुधियाना में मनीष सिसोदिया की बड़ी बैठक
लुधियाना | नरेश चोपड़ा कि रिर्पोट:-
पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे संभावित घमासान और पार्टी को टूटने से बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज लुधियाना के शाहपुर सिटी कैंपस में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। शहर से दूर एकांत में रखी गई इस मीटिंग को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विधायकों और ऑब्जर्वरो का जमावड़ा
हालांकि, मनीष सिसोदिया ने पहले सोशल मीडिया (X) पर स्पष्ट किया था कि यह बैठक केवल 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरो के लिए है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में इंद्रजीत निज्जर, जीवन जोत कौर और नरेश कटारिया सहित लगभग 25 विधायक भी पहुंच रहे हैं।
खास बात: मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पूरी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत करेंगे और जमीनी फीडबैक लेंगे।

विपक्ष की साजिश या संगठनात्मक फेरबदल?
बैठक के एजेंडे को लेकर पार्टी के भीतर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं:
सिसोदिया का पक्ष: मनीष सिसोदिया का दावा है कि यह एक नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया है। ब्लॉक ऑब्जर्वरो ने घर-घर जाकर जो रिपोर्ट तैयार की है, उस पर चर्चा होगी ताकि जमीनी हकीकत जानी जा सके।

सोनिया मान का तीखा हमला: पार्टी नेता सोनिया मान ने बागी सुर अपनाते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा और अन्य लोग जो पार्टी छोड़कर गए हैं, उन्होंने बीजेपी के साथ ‘सेटिंग’ कर ली है। जेल जाने के डर से उन्होंने एथिक्स के साथ समझौता किया है।

चुनावी साल और ‘ऑपरेशन बचाव’
नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह इलेक्शन ईयर (चुनावी वर्ष) है। उन्होंने कहा, “विपक्ष हमारी तरक्की से परेशान है, इसलिए बदनाम करने की साजिश कर रहा है। यह मीटिंग पिछले 3-4 महीनों से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है।”

प्रमुख बिंदु (Key Highlights):
लोकेशन: शाहपुर सिटी कैंपस, लुधियाना (शहर से बाहर)।
समय: दोपहर 12:15 बजे से शुरू।
एजेंडा: ब्लॉक ऑब्जर्वरो की रिपोर्ट और आगामी चुनावी रणनीति।
रणनीति: कैंपस ग्राउंड में विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ फोटोग्राफी के जरिए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश।

विपक्ष का आरोप है कि पार्टी के भीतर बड़ी दरार आ चुकी है, जबकि ‘आप’ इसे संगठन की मजबूती के लिए उठाया गया कदम बता रही है। अब देखना यह होगा कि सिसोदिया की यह ‘मैराथन बैठक’ पंजाब में पार्टी के कुनबे को बिखरने से कितना बचा पाती है।
ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए लीड इंडिया टीवी के साथ।
#PunjabPolitics #AamAadmiParty #ManishSisodia #BhagwantMann #AAPBreaking #PunjabNews #LudhianaNews #PoliticalCrisis#AAPMeeting #RaghavChadha #PoliticalUpdate #Election2026 #LeadIndiaTV #PunjabDiSiyasat #GroundReport#PoliticalDrama #InternalRift #BJPvsAAP #PunjabElectionPreparation #SoniaMann #AAPUnity
