पत्रकार की आवाज ही जनता की आवाज है – विधायक ई. सरवन निषाद गोरखपुर (चौरी चौरा):

पत्रकार की आवाज ही जनता की आवाज है – विधायक ई. सरवन निषाद
गोरखपुर (चौरी चौरा):
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई चौरी चौरा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. बिपिन शाही की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ई. सरवन निषाद रहे। बैठक में लंबे समय से रिक्त पड़े तहसील अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पांडेय को माला पहनाकर नियुक्ति की घोषणा की गई।

जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर दुबे ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन सन्नी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन व विधायक प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, डॉ. अभिमन्यु कुमार दूबे, प्रधानाचार्य रवि कुमार पांडेय, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, जय प्रकाश गोविंद राव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि “पत्रकार की आवाज ही जनता की आवाज होती है।” उन्होंने चौरी चौरा की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भूमि का नाम पूरे देश के इतिहास में दर्ज है। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि जनता और पत्रकारों के हित में वे हर संभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए समाज को जागरूक करने में इसकी भूमिका को सराहा। अंत में नव-नियुक्त तहसील अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय को सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया।
संवाददाता: ओम दुबे, लीड इंडिया टीवी, गोरखपुर

#ChauriChaura #Journalism #RuralJournalists #BreakingNews#LeadIndiaTV #UPNews #MediaPower #PressVoice #IndianJournalism#SarvanNishad #PressConference #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *