सीमित सप्लाई में भी शानदार सेवा ! सावित्री गैस एजेंसी बनी उपभोक्ताओं का सहारा की

ब्रह्मपुर | लीड इंडिया टीवी न्यूजरसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच जहां आम लोगों को सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं ब्रह्मपुर क्षेत्र की सावित्री इण्डेन गैस वितरण केन्द्र, नयी बाजार ने अपने बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी व्यवस्था से उपभोक्ताओं का दिल जीत लिया है।

करीब 2500 उपभोक्ताओं वाली इस एजेंसी को वर्तमान में प्रतिदिन सिर्फ एक गाड़ी (लगभग 342 सिलेंडर) की ही सप्लाई मिल रही है। इसके बावजूद एजेंसी की मालकिन मीनू द्विवेदी और उनकी टीम ने वितरण व्यवस्था को इस तरह संभाला है कि उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

प्रबंधन का दावा – “हर उपभोक्ता तक पहुंचे गैस”एजेंसी के प्रबंधक अरविन्द्र त्रिवारी ने बताया कि सीमित सप्लाई के चलते सभी को तुरंत सिलेंडर देना चुनौती है, लेकिन बुकिंग के आधार पर क्रमबद्ध और निष्पक्ष वितरण किया जा रहा है, ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो।

डिजिटल सिस्टम से बढ़ी पारदर्शिता ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग सिस्टम लागूहोम डिलीवरी को समयबद्ध बनाने की कोशिशशिकायतों का त्वरित समाधानइन सुविधाओं के चलते उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी मिल रही है और अनावश्यक भीड़ भी नियंत्रित हो रही है।

उपभोक्ताओं ने की तारीफस्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद एजेंसी का प्रयास काबिले-तारीफ है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें समय पर सहयोग और सही जानकारी मिलती है, जिससे परेशानी काफी कम हो गई है।

बढ़ती मांग, कम सप्लाई – फिर भी राहतआज के दौर में जब गैस की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सावित्री गैस एजेंसी का यह प्रयास लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

प्रबंधन का मानना है कि यदि सप्लाई बढ़ती है, तो सेवा और भी बेहतर हो सकती है।

रिपोर्ट: ओम दुबे, संवाददातालीड इंडिया टीवी न्यूज, गोरखपुर

#GasShortage #IndaneGas #GorakhpurNews #BreakingNews #LeadIndiaTV #PublicIssue #CylinderDistribution #UPNews #ViralNews #HindiNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *