{
“title”: “ई-रिक्शा में सादगी से वृंदावन घूमे CM नीतीश के बेटे निशांत”,
“content”: “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपनी सादगी और सरल जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में मथुरा एवं वृंदावन में उनकी सादगी देखने को मिली। निशांत वृंदावन में पूजा पाठ में व्यस्त थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के वहां की गलियों में घूमते हुए दस रुपये में ई-रिक्शा की सवारी की। उनकी यह छवि लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है।”
}
