
चंडीगढ़ में बीजेपी मुख्यालय को निशाना बनाने की साजिश, ग्रेनेड हमला नाकामलुधियाना/चंडीगढ़ | रिपोर्ट: नरेश चोपड़ा (ब्यूरो हेड, Lead India TV News)पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए एक संदिग्ध ग्रेनेड हमले की घटना सामने आई है।

हालांकि, हमलावर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-37 में स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर सीआरपीएफ का चेक पोस्ट स्थापित है, जहां से पूरे परिसर पर निगरानी रखी जाती है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कार्यालय के समीप स्लिप रोड की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन दूरी का सही अनुमान न लगा पाने के कारण ग्रेनेड कार्यालय परिसर के अंदर गिरने की बजाय बाहर दीवार के पास फट गया। इस वजह से किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि हमलावर वारदात से पहले पास में बाइक खड़ी कर पैदल मौके तक पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड “GHD-2” प्रकार का बताया जा रहा है। यदि इसकी पुष्टि होती है, तो इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, खासकर पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।हमले की जिम्मेदारी को लेकर भी कई दावे सामने आए हैं।

सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के व्यक्ति द्वारा जिम्मेदारी लेने की बात कही जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अभी इन दावों की पुष्टि में जुटी हैं।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हमला किसी बड़े हमले की तैयारी या “रिहर्सल” भी हो सकता है। लो-इंटेंसिटी ग्रेनेड का उपयोग अक्सर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए किया जाता है, ताकि पुलिस और एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता को परखा जा सके।

इस घटना ने खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि इतनी संवेदनशील जगह पर हमले की योजना की भनक पहले क्यों नहीं लग सकी। एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं

कि कहीं इसमें स्थानीय मॉड्यूल या स्लीपर सेल की भूमिका तो नहीं है।फिलहाल, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
#BreakingNews #ChandigarhBlast #BJPAttack #GrenadeAttack #PunjabNews #IndiaNews #SecurityAlert #CCTVFootage #TrendingNews #HindiNews #बड़ी_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #आतंकी_हमला
