लुधियाना, पंजाब: लुधियाना के थाना कूमकलां क्षेत्र में पुलिस ने सक्रिय साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 55 चोरी की साइकिलें और वारदात में इस्तेमाल की गई Mahindra Bolero Pickup बरामद की है।

मामला उस समय सामने आया जब गांव संगोबाल निवासी मनमोहित सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव भेणी साहिब स्थित एक फैक्ट्री से ट्रक में पैक 35 गट्ठरों में रखी साइकिलें चोरी कर आरोपी बोलेरो पिकअप में लादकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने 15 मई को चार आरोपियों — शिवम उर्फ काला, हरविंदर सिंह उर्फ हनी, सुरजीत सिंह उर्फ ज्ञानी और तरुण कपूर उर्फ लकी — को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूटपाट और नशा तस्करी सहित 41 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि करीब 10 दिन पहले आरोपियों ने मलेरकोटला जिले से बोलेरो पिकअप चोरी की थी और उसी वाहन से साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट: नरेश चोपड़ा, Lead India TV News

#LudhianaNews #PunjabNews #CycleTheft #CrimeNews #LeadIndiaTV #BreakingNews #PoliceAction #PunjabPolice #Malerkotla #NareshChopra #LeadIndiaTVNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *