इंसानियत शर्मसार: ₹19,300 के लिए बहन की कब्र खोदी, कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा बेबस भाई लुधियाना/उड़ीसा:

इंसानियत शर्मसार: ₹19,300 के लिए बहन की कब्र खोदी, कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा बेबस भाईलुधियाना/उड़ीसा:नियम और कानून जब मानवीय संवेदनाओं से ऊपर हो जाते हैं, तो कैसी भयावह स्थिति उत्पन्न होती है, इसका जीता-जागता उदाहरण उड़ीसा के झारसुगुड़ा जिले (पाटन ब्लॉक) से सामने आया है। एक बेबस भाई को अपनी मृत बहन के खाते में जमा महज 19,300 रुपये निकालने के लिए उसकी कब्र खोदकर कंकाल बाहर निकालना पड़ा और उसे कंधे पर लादकर बैंक पहुंचना पड़ा।क्या है पूरा मामला?झारखंड-उड़ीसा सीमा के पास माली पासी इलाके के रहने वाले 50 वर्षीय जीतू मुंडा की बड़ी बहन कालरा मुंडा की मौत करीब दो माह पहले हो गई थी। कालरा का कोई और वारिस नहीं था, उनके पति और बच्चे की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।

मौत से पहले कालरा ने एक बैल बेचकर ओडिशा ग्रामीण बैंक की माली पासी शाखा में 19,300 रुपये जमा किए थे।नियमों की बेड़ियां और सिस्टम की बेरुखीजीतू मुंडा, जो कि एक अनपढ़ आदिवासी है, पिछले दो महीनों से बैंक के चक्कर काट रहा था। कालरा ने जीतू को नॉमिनी भी बनाया था, लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना था कि या तो खाताधारक स्वयं आए या फिर जीतू मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी वारिस होने का पुख्ता दस्तावेज जमा करे। जीतू के पास कोई दस्तावेज नहीं था, वह सिर्फ अपनी जुबान से बहन की मौत की गुहार लगा रहा था, लेकिन सिस्टम को कागजों के बिना उसकी सच्चाई पर भरोसा नहीं था।जब कब्र खोदने पर मजबूर हुआ भाईबैंक के चक्कर काटकर और सिस्टम की बेरुखी से हताश होकर जीतू ने वह कदम उठाया जिसने सबको झकझोर दिया। वह गांव के श्मशान पहुंचा, अपनी बहन की कब्र खोदी और उसके कंकाल को एक कपड़े में लपेटकर सीधे बैंक की शाखा में ले गया। यह मंजर देख बैंक में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

प्रशासनिक हस्तक्षेप और मददघटना की सूचना मिलते ही पाटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी किरण प्रसाद साहू ने जीतू को समझा-बुझाकर वापस भेजा और कंकाल को पुनः दफनाने की प्रक्रिया पूरी करवाई। मामला मीडिया और उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद, प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया।

बैंक ने न केवल जमा धनराशि जीतू को सौंपी, बल्कि रेड क्रॉस संस्था की ओर से उसे 20,000 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।लुधियाना से नरेश चोपड़ा की रिपोर्ट

Hashtags:#BreakingNews #HumanityShame #OdishaNews #JharkhandNews #SystemFailure #BankingRules #HeartWrenching #JusticeForJeetuMunda #LeadIndiaTV #LudhianaNews #ViralNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *