ग्राम सभा सिंहपुर की बेटी ने रचा इतिहास: सुषमा यादव बनीं SDM, UPPCS 2024 में हासिल की 13 वीं रैंक

गोरखपुर | लीड इंडिया टीवी गोरखपुर जनपद के ग्राम सभा सिंहपुर से एक ऐसी प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुषमा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर उपजिलाधिकारी (SDM) पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है।सुषमा यादव, ग्राम सभा सिंहपुर निवासी श्री गोपाल यादव की प्रतिभाशाली पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अटूट संकल्प के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद सुषमा ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

संघर्ष से सफलता तक का सफर सुषमा यादव की यह सफलता एक दिन में नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और त्याग छिपा है। ग्रामीण परिवेश में रहकर पढ़ाई करना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान नहीं होता, लेकिन सुषमा ने हर बाधा को पार करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल किया।उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि गांव की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ वे भी प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पद प्राप्त कर सकती हैं

पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर जैसे ही सुषमा यादव के चयन की खबर गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। हर कोई सुषमा की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाईइस गौरवपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने सुषमा यादव को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा— “सुषमा यादव की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े सपने देखने का साहस करेंगे।”

युवाओं के लिए बनी प्रेरणासुषमा यादव की सफलता आज लाखों युवाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए एक मिसाल बन गई है। यह कहानी बताती है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है

रिपोर्ट:ओम दुबे, संवाददातालीड इंडिया टीवी, गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *