युवा नेता इंद्र सिंह रावत ने जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

युवा नेता इंद्र सिंह रावत ने जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
रामनगर / उत्तराखंड | विशेष रिपोर्ट
रामनगर क्षेत्र के सक्रिय और लोकप्रिय युवा नेता इंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आम जनता, खासकर गरीब और कमजोर वर्ग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।

इंद्र सिंह रावत, जो अपनी स्वच्छ छवि और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं, लंबे समय से क्षेत्र में लोगों के अधिकारों और विकास के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने मुलाकात के दौरान कहा कि गरीबों और वंचितों के हक की आवाज उठाना आसान नहीं होता, लेकिन यह संघर्ष रुकना नहीं चाहिए।

बैठक के दौरान रावत ने मालकाना हक संघर्ष समिति के माध्यम से ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही वर्ग ‘ख’ की जमीन के विनिमितिकरण का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई युवा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनका मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने सभी युवाओं को संगठन और पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने संगठन की सक्रियता पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं, इंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास निश्चित है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी का धन्यवाद करते हुए इस शिष्टाचार भेंट को सफल बताया।
रिपोर्ट: नरेश चोपड़ा, रामनगर

#IndraSinghRawat#PushkarSinghDhami#RamnagarNews#UttarakhandNews#YouthLeader#JanSamasyaye#GaribonKiAwaaz#VikasKiBaat#PoliticalNews#GroundReport#LeadIndiaTV#BreakingNews#जनताकीआवाज#युवा_नेतृत्व#रामनगर#उत्तराखंड#विकासकीओर#सच्ची_खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *