मलाइका अरोड़ा के कातिलाना अंदाज ने लुधियाना को किया मंत्रमुग्ध, सिल्वर जुबली एनिवर्सरी में जमकर थिरके मेहमान लुधियाना, पंजाब:

मलाइका अरोड़ा के कातिलाना अंदाज ने लुधियाना को किया मंत्रमुग्ध, सिल्वर जुबली एनिवर्सरी में जमकर थिरके मेहमान लुधियाना, पंजाब: पंजाब के लुधियाना में बॉलीवुड की ‘छैया छैया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा का जलवा देखने को मिला। फिरोजपुर रोड स्थित पॉश इलाके के महाराजा मेंशन में आयोजित एक टेक्सटाइल व्यवसाय की 25वीं सिल्वर जुबली एनिवर्सरी के मौके पर मलाइका ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से समां बांध दिया।सितारों भरी शाम और धमाकेदार परफॉर्मेंस कार्यक्रम की शुरुआत डीजे पार्टी के साथ हुई, लेकिन माहौल तब और भी खुशनुमा हो गया जब मलाइका अरोड़ा ने स्टेज पर एंट्री ली।

उनकी एक झलक पाते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मलाइका ने अपने सुपरहिट गानों पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि वहां मौजूद 500 नामी गिरामी हस्तियां मंत्रमुग्ध हो गईं।मलाइका ने इन गानों पर मचाया धमाल:चल छैया छैयानच पंजाबनअनारकली डिस्को चलीमुन्नी बदनाम हुईसागर भाटिया की गायकी का जादूमलाइका के डांस के साथ-साथ मशहूर गायक सागर भाटिया ने भी अपनी सुरीली आवाज और गायकी से पार्टी में चार चांद लगा दिए। उनके गीतों ने मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सेल्फी के लिए मची होड़, बाउंसर्स को करनी पड़ी मशक्कतमलाइका अरोड़ा की लोकप्रियता का आलम यह था कि परफॉर्मेंस के दौरान हर मेहमान, चाहे वो नौजवान हो या बच्चे, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखा। भीड़ इतनी बढ़ गई कि सेल्फी लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई।

सुरक्षाकर्मियों और बाउंसर्स ने बड़ी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया।व्यस्त शेड्यूल के बावजूद पूरी की फैंस की डिमांडअपनी व्यस्तता और सुरक्षा कारणों के चलते मलाइका वहां केवल एक घंटा ही रुकीं, लेकिन जाते-जाते भी उन्होंने लोगों की भारी डिमांड पर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘अनारकली डिस्को चली’ जैसे गानों पर दोबारा थिरक कर फैंस का दिल जीत लिया। अपनी परफॉर्मेंस खत्म करने के तुरंत बाद वे वहां से रवाना हो गईं।रिपोर्ट: नरेश चोपड़ाब्यूरो: लीड इंडिया टीवी, लुधियाना#ChaiyaChaiya #MunniBadnamHui #BollywoodDance #GlamourNight #SagarBhatia #StarStruck #LudhianaDiaries #PunjabEvents #EntertainmentNew#LudhianaNews #PunjabNews #MaharajaMansion #NareshChopraReport #TextileIndustry #SilverJubilee #LudhianaCity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *